Monday, August 13, 2018

ऐसे मेरे भी हैं कुछ दोस्त
आपके भी होंगे
जो विदेश में रहने का वीज़ा
लगवा रहे हैं शिद्दत से
और जनता में कहते हैं
आई लव माय इंडिया।
कुछ ऐसा ग्रे शेड देखकर
राष्ट्र प्रेम के भ्रमित मायने
नज़र आते हैं।
और हम ऊँगली उठा कर समस्याओं पर
लोगों के लिए समस्या बन जाते हैं।
जय भारत। झंडा ऊंचा रहे हमारा।

No comments: