तुमने मेरा दिल तोड़ा मैं रो दूं, ऐसा थोड़ी होता है।
जब कोई अपना जाता है तो रो जाएं, पर गैरों के जाने पर थोड़ी ऐसा होता है।
नाउम्मीदी में पहले से राज़ी रहता है दिल, उम्मीदी में ही मन धीरज खोता है।
a blog by o p rathore
तुमने मेरा दिल तोड़ा मैं रो दूं, ऐसा थोड़ी होता है।
जब कोई अपना जाता है तो रो जाएं, पर गैरों के जाने पर थोड़ी ऐसा होता है।
नाउम्मीदी में पहले से राज़ी रहता है दिल, उम्मीदी में ही मन धीरज खोता है।
रात का इंतज़ार दिन से मिलने को
अंधेरों से होकर गुज़रता है
दुश्वारियों से बीतता है
कभी तुमने सर नहीं लगाया कंधे से मेरे
जब हम जा रहे थे मैं ड्राइव करता था
आज समझ आई वजह
तुम ढूंढ नहीं पाई प्रेमी मुझमें
मैं पति बना रहा
बैल बना रहा गृहस्थी के हल का
जिंदगी प्रेमी को चाहती है मगर ब्याहती पति से है
यह विसंगति जी है तुमने हमने ।